UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दहेज हत्या के मुकदमे मे वांछित दो अभियुक्त को चोलापुर पुलिस टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार* 

Updated on: 13 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

 चोलापुर-पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम व वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा थाना चोलापुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. शिवशंकर कुमार उर्फ सत्या पुत्र पप्पू प्रसाद निवासी चन्दापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 2. पप्पू प्रसाद पुत्र स्व0 रामा प्रसाद निवासी चन्दापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिन शुक्रवार समय करीब 07.10 बजे चन्दापुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 विपिन पाण्डेय चौकी प्रभारी चन्दापुर, हे0का0 रामजी यादव,हे0का0 सुजीत राय शामिल रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News