पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप “परिवर्तन 4.0” का शुभारंभ गुरुवार को होटल शाहगंज पैलेस में हुआ। 4 से 6 जून तक चलने वाले इस शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संचार कौशल को विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक एवं जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी शालिनी बर्मन ने बच्चों को व्यक्तित्व विकास, सार्वजनिक भाषण, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष गौरव सेठ ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजकुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।समर कैंप में रचनात्मक गतिविधियां, व्यक्तित्व विकास सत्र, पब्लिक स्पीकिंग, डांस एवं म्यूजिक, फन गेम्स, टैलेंट शो तथा टीम बिल्डिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सेठ ने किया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जेएफएम विवेक सोनी, सचिव जेसी वीरेंद्र जायसवाल सहित जेसीआई के पदाधिकारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।