UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अवैध रूप से जुआ खेलने वाले 07 जुआरी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर सरदार पेट्रोल पम्प के ठीक सामने खड़ी बसों के पीछे मुडैला थाना लोहता कमि० वाराणसी से जुआ खेल रहे कुल 07 अभियुक्तगण 1-विनोद गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी लहरतारा चौराहा थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी, 2-अजय सोनकर पुत्र रामलखन सोनकर निवासी दुर्गा मंदिर बौलिया थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी, 3 मस्तराम यादव पुत्र दीलराम यादव निवासी चांदपुर कलेक्ट्री फार्म थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी, 4- मनोज विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा निवासी हरपालपुर न्यू कालोनी थाना लोहता जनपद वाराणसी, 5-अजीत चौहान पुत्र रामवृक्ष चौहान निवासी चुरामनपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी, 6-जय प्रकाश गुप्ता पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद गुप्ता निवासी लहरतारा जिउतपुरा थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी व 7-संदीप सरोज पुत्र बाबूलाल सरोज निवासी लहरतारा पसियाना गली थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी को दिनांक-27.04.2024 को समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल कुल 52 अदद ताश के पत्ते, 2640/- रू0 माल फड़ व 2360/- रू0 जामा तलाशी से बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-073/2024 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० प्रवीन कुमार,उ0नि0 विशाल सिंह,हे0का0 अजय राय,हे0का0 सत्य प्रकाश,हे0का0 प्रवीण सिंह,का0 अजीत कुमार थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News