UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महाराज डॉ विभूति नारायण सिंह एक तपस्वी थे* : प्रो सतीश राय*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामेश्वर। माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार बेहद उत्साह और उमंग के साथ महाराज बलवन्त सिंह स्नात‌कोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर में मनाया गया। महाविद्यालय संस्थापक स्मृति प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता है। 

     उपाधि वितरण का कार्यक्रम और महाराज (डॉ) विभूति नारायण सिंह स्मृति व्याख्यानमाला के प्रथम व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सतीश राय, (पूर्व विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, म० गाँ० का० वि०, वाराणसी) और प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने माँ सरस्वती व संस्थापक महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। 

    मुख्य अतिथि ने संस्थापक महाराज के जीवन कृतित्व पर कई प्रेरणास्रोत प्रसंगों को सभी के समक्ष रखा और उनके आचरण, व्यवहार, आत्मानुशासन, संयम को आत्मसात् करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थापक महाराज एक तपस्वी थे, राजकीय वैभव एवं राजकीय परिवेश में रहने पर भी उन्होंने तपस्वी का जीवन जिया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। व्याख्यान के बाद विश्वविद्यालीय परीक्षा २०२३ में महाविद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता छात्र एवं छात्रा को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व डिग्री मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य द्वारा दी गई। आज महाविद्यालय में बी ए, बीसीए, एलएलबी, एलएलएम और परास्नातक के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। 

     कार्यक्रम में मंगलाचरण व संचालन डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने किया। सरस्वती बन्दना डॉ. अंजना तथा मुख्य अतिथि का परिचय डॉ. मृत्युंजय कुमार राय ने किया। सरस्वती गीत व स्वागत गीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुरुषोत्तम सिंह ने किया। आज के समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान तथा मिष्ठान्न वितरण करके किया गया। आज के समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, छात्र एवं छात्राएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News