UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ऑनलाइन खरीददारी करते समय सावधानी बरतें : एडीसीपी ममता रानी

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी।।एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी ने साइबर से संबंधित घटना को लेकर क्षेत्र के लोगो को सतर्क करते हुए कहा कि अगर आपको पैसे की जरूरत है।आप लोन लेना चाहते है और अगर ऑनलाइन लोन लेने के बारे में सोंच रहे है तो सावधान हो जाइए।यह पूरा एक गैंग है,जिसमें ज्यादा अनाधिकृत लोग लगे हैं जिन्हें रिजर्व बैंक से लोन देने का अधिकार नहीं मिला है,इसके बावजूद वे खुलेआम मिनटों में लोन का ऑफर देकर लोगों को फंसा रहे हैं।पैसों की कमी से जूझ रहे लोगो को सस्ते दर पे लोन मुहैया कराने या पैसा दुना करने का झांसा देकर साइबर से संबंधित फ्रॉड हो रहे है।बकायदा गैंग द्वारा कस्टमर से तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट,आधार कार्ड या पैन कार्ड की कॉपी लेकर तुरंत यानी कुछ मिनटों में ही लोन दे दिया जाता है। जिसे चुकाने के लिए निश्चित समयावधि ढ़ी जाती है,अगर एक एप्लीकेशन से ली गई लोन आप चुका नही पाते तो दूसरी एप्लीकेशन का नाम बता कर उसे इंस्टाल करा कर उससे लोन लेकर पिछले लोन की भरपाई करने को कहा जाता है।ग्राहक को गूगल प्ले स्टोर से एप्लिकेशन को डाउनलोड करने को कहा जाता है,ऐप्प को इंस्टाल करते समय ग्राहक,पर्सनल डिटेल (जैसे फोटो गैलरी) और कॉन्टैक्ट लिस्ट साझा करने की परमिशन ऍप्लिकेशन को दे देते है,जिससे ग्राहक के मोबाइल की पूरी डाटा सारे संपर्क नम्बर सहित चुरा लिया जाता है,और ग्राहक को लोन दे दिया जाता है।इनके रिकवरी एजेंट लोगों को प्रताड़ित करते है।यहां तक कि ये कंपनियां लोन लेने वाले लोगों के पर्सनल डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें डिफॉल्टर घोषित कर देने की धमकी फ़ोन से देते है कस्टमर के मोबाइल से एप्प इंस्टाल करा कर चुराए हुये मोबाइल डेटा,कांटेक्ट डिटेल के सारे लोगो को फोन कर परेशान भी किया जाता है। 

*क्या करें*

ग्राहकों को लोन लेने के लिए सुरक्षित,अधिकृत फाइनेंसियल बॉडीज का चुनाव करना चाहिए,जो आरबीआई से पंजीकृत हो,किसी भी अनजान ऍप्लिकेशन के माध्यम से लोन लेना घातक हो सकता है,ऐसी किसी भी प्रकार की घटना होने पर नजदीकी पुलिस थाने अथवा साइबर सेल से तत्काल संपर्क करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News