UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विद्यालय प्रबंधक के नेक पहल से छात्राओं का संवर रहा भविष्य।

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

कई छात्राओं की फीस माफी,12 हजार वार्षिक अर्थिक सहयोग,ड्रेस,किताबें व लैपटॉप प्रबंधक के सहयोग से हुआ प्राप्त

=================

रामेश्वर। रामेश्वर के युगल बिहारी इंटर कॉलेज के बच्चो को अच्छी शिक्षा,संसाधन व सहयोग मिल सके इसके लिए विद्यालय प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह" पप्पू" लगातार प्रयासरत है।गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा हो, विद्यालय में आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराना,शुद्धपेयजल हो या बच्चो को बैठने,खेल,संगीत,कम्पयूटर की व्यवस्था । इन सभी मूलभूत सुविधाओ की उपलब्धता के लिए कटिबद्ध हैं। गरीब छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ समय समय पर बच्चो से जानकारी लेकर उनकी शुल्क माफी,किताब,कापी सहित 12 हजार प्रतिवर्ष का आर्थिक सहयोग,लैपटॉप,यूनिफार्म तक देने का कार्य देखने को मिलता है।अभी कुछ दिन पूर्व ही दसवीं की छात्रा सोनाक्षी तिवारी का दसवीं की फीस माफ करते हुए आगे की पढ़ाई की पूरा खर्च प्रबंधक द्वारा उठाए जाने का सराहनीय कार्य किया गया।प्रबंधक द्वारा किए जा रहे इस तरह के प्रयास का बच्चो के साथ साथ अभिवावक द्वारा काफी सराहना की जा रही है। भवन के आकर्षक स्वरूप,खेल मैदान व खेल सामग्री सहित कक्ष -कक्षा भवन के तीसरे तल के निर्माण के दिशा में करोड़ों का खर्चाकर क्षेत्र में सराहनीय कार्य जारी है। ऐसे कर्मठ,ईमानदार,निष्ठावान,त्याग,राष्ट्रीय प्रगति,इनोवेशन के सोच के योगदान की प्रसंशा जितनी की जाय कम ही होगी। रामेश्वर क्षेत्र में शिक्षा के अविरल प्रवाह को गति देने वाले प्रबंधक को महान तपस्वी श्री युगल दास,बिहारी दास,माँ तुलजा -भवानी व रामेश्वर महादेव जी शक्ति व सम्बल प्रदान करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News