अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
चौबेपुर- वाराणसी के चौबेपुर कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में आज बड़े ही धूमधाम से रंगभरी एकादशी मनाई गई। जिसमे दूर दूर से आये भक्तो ने भी बाबा मार्कंडेय महादेव धाम पर रंगभरी एकादशी मनाई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पुजारी कैथी ग्राम निवासी नितेश गोस्वामी ने रंगभरी एकादशी का आयोजन किया था।दूर दूर से आये बाबा मार्कण्डेय महादेव जी के भक्तों ने खुब अबीर गुलाल उड़ाया और होली खेला जिसके व्यवस्थापक नितेश गोस्वामी,मंगरु महाराज,कैलाश किशन गोस्वामी,मुन्ना गिरि,अजय गिरी,बजरंगी गिरि और गोस्वामी प्रबंध समिति के लोगों के द्वारा किया गया।