UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गंगा में डूबने से युवक की मौत दोस्तों संग मार्कंडेय महादेव दर्शन करने आया था युवक*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर- चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में दोस्तों संग दर्शन करने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक सूरज पटेल (25) रविवार की रात मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया था।जानकारी के मुताबिक, मृतक सूरज सारनाथ के सरिया परशुरामपुर का रहने वाला था। सोमवार की सुबह मार्कंडेय महादेव घाट पर नहाते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने इसकी सूचना 'कैथी मार्कंडेय महादेव चौकी पर दी। सूचना पाकर मौके पर कैथी चौकी इंचार्ज काशीनाथ उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News