संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* लालपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मिर्जामुराद कस्बा समेत गौर गांव, चक्रपानपुर, प्रतापपुर, अषाढ़, लालपुर, राने गांव समेत दर्जनों गांवों में पांच दिनों से हर दस मिनट पर बिजली के ट्रिपिंग से ग्रामीणों को इस उसम भरी भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना कि दिनभर बिजली के ट्रिपिंग से पीने के पानी से लेकर अन्य चीजों की परेशानिया उठाना पड़ रहा है। बिजली कटौती को लेकर लालपुर उपकेंद्र के जेई अखिलेश यादव से बात किया गया तो जेई का कहना रहा कि ज्यादा गर्मी होने के कारण कही न कही बार-बार बिजली फाल्ट हो जा रहा है उसे सही करने के लिये बिजली की काटनी पड़ जा रही है।वही क्षेत्र के ग्रामीणों भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, योगेश सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह, मोहित चौबे, मनीष चौबे, विजय गुप्ता, रतन गुप्ता, गोपाल, रिशु विश्वकर्मा, कान्हा समेत अन्य लोगों का कहना है कि बिजली की समस्या अगर जल्द समाप्त नही होता है तो हम सभी बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे और विद्युत उपकेंद्र पर नियुक्त कर्मी की शिकायत करेंगे कि छोटे-छोटे समस्याओं पर घण्टो बिजली आपूर्ति बाधित कर दिया जाता है।