UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गंगा घाट पर वीवीआईपी गेस्ट हाउस सहित कई योजनाओ को लेकर दिया पत्रक*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*चहनियां* (चंदौली )

जनपद के प्रसिद्ध आस्था के केन्द्र बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर वीवीआईपी गेस्ट हाउस सहित कई परियोजनाओं के लिए गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल बुधवार को दिल्ली स्थित उद्योग भवन आवास पर केंद्रीय मंत्री व सांसद चन्दौली डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर पत्रक सौंपा । जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जतायी । वही देव दीपावली गंगा महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बधाई दिया । 

            बलुआ स्थित गंगा तट पर विगत 15 वर्षों से अनवरत मां गंगा को अविरल करने के उद्देश्य से गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल यहां गंगा महोत्सव कार्यक्रम कराकर यहां के विकास के लिए प्रयत्नरत है । अध्यक्ष के प्रयास से केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा अब तक घाट पर पक्का घाट,प्रकाश की ब्यवस्था ,टीनशेड,शवदाह स्टैंड,सीसी रोड,सामुदायिक जेट्टी,जल पुलिस चौकी आदि कार्य कराया जा चुका है । समिति के अध्यक्ष द्वारा बलुआ घाट पर विकास के लिए केंद्रीय मंत्री को वीवीआईपी गेस्ट हाउस,धर्म तीर्थ स्थान बलुआ घाट प्रवेश द्वार,गंगा म्यूजियम संग्रहालय,राजस्थानी छतरी के लिए कार्ययोजना में शामिल कर बनवाने के लिए पत्रक सौंपा । समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने बलुआ घाट पर 14 ह्नवे देव दीपावली गंगा महोत्सव पर उपस्थिति के दौरान शानदार आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि गंगा सेवा समिति संस्था के द्वारा जनपद चन्दौली के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है । प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विजन के अलख को जगाने का प्रयास सराहनीय है । आने वाले समय मे बलुआ घाट पर वह सारे विकास कार्य होंगे जो सबके हितार्थ है । बलुआ घाट पर जो हाईमास्ट लाइट की घोषणा हुई थी जल्द लगेगा । 

         इस दौरान भाजपा नेता अरबिंद पाण्डेय,रामदयाल यादव,रोहित तिवारी भी मौजूद थे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News