UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक

Updated on: 22 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

 जौनपुर  पवांरा गौतम बस्ती में मिशन शक्ति फेज 05  के तहत साइबर जागरुकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें बड़ी संख्या में  महिलाओं और बालिकाओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गयी यह जागरुकता कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया , जिसमें गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । पुलिस टीम ने उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरुक किया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड  से बचने के उपाय , महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद , कान्सटेबल रोहित यादव व महिला कॉन्सटेबल पारुल अग्रहरि ने 112 , 1090 , 1930 , 1076  जैसे हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी तथा बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति , साइबर ठगी या उत्पीड़न की दशा में इन नम्बरों पर तुरन्त सम्पर्क किया जा सकता है । साथ ही मिशन शक्ति और साइबर जागरुकता से संबंधित पर्चे भी वितरित किया गया गया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News