UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में "सेवा ही संस्कृति"के तहत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन 

Updated on: 08 October, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद यति

 

वाराणसी --श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बुलानाला परिसर वाराणसी में बुधवार को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय इंदिरा गांधी कला केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी एवं सांस्कृतिक केंद्र अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में " सेवा ही संस्कृति" अभियान सेवा संकल्प अभियान -2026 के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती एवं महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। सांस्कृतिक केंद्र की समन्वयक डा. अपर्णा शुक्ला, डॉ वेणु वनिता व मीनाक्षी मधुर ने राष्ट्रीय कला केंद्र से मुख्य अतिथि डा.त्रिलोचन प्रधान, उमेश भाटिया और उनकी पूरी टीम को अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उमेश भाटिया के कुशल निर्देशन में उनकी टीम द्वारा प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक की यह प्रस्तुति इतनी सराहनीय और जीवन्त थी कि इसने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। इस नाटक में सेवा ही संस्कृति को एक पवित्र संकल्प के रूप में मंचित किया गया।नाटक के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया कि वे अपने वाराणसी नगर के ऐतिहासिक घाटों और अपने आसपास के परिवेश को किस प्रकार स्वच्छ एवं सुंदर रख सकती हैं। इसके साथ ही नाटक में योग के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए संदेश दिया गया कि योग द्वारा अपने शरीर और मन को कैसे पूर्णतः स्वस्थ रखा जा सकता है। प्रोफेसर आकाश ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा उन्होंने भारत सरकार की ओर से युवाओं और छात्राओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सके। इस कार्यक्रम का संचालन डा. वेणु वनिता तथा धन्यवाद ज्ञापित सांस्कृतिक केंद्र की अध्यक्ष डा.अपर्णा शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. नंदिनी पटेल,डा. श्रृंखला, डा सुमन सिंह, शोभा प्रजापति, डा. माया गुप्ता, डा. प्रज्ञा त्रिपाठी,डा.पूजा राय,डा.नीता दिशावाल, अरुण शाह तथा सैकड़ो छात्राएं उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News