संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* कचहरी क्षेत्र मे रविवार को जेपी मेहता स्कूल के बगल में स्थित वरुणा विहार कॉलोनी में राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कन्हैया पांडे जी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और सांगठनिक विषयों पर गहन चर्चा की गई।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री नागेश्वर सिंह जी सहित आए हुए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे जी, राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश पांडे जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह जी, उपाध्यक्ष सूरज चौधरी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव जी, संगठन मंत्री अजहरुद्दीन शेख, शिकायत सचिव राकेश सिंह, जनसंपर्क सचिव प्रतीक द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अमित पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष पांडे, गजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनोद चौबे, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह मुन्ना, मंडल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक महानगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी जी, महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह जी एवं महानगर कोषाध्यक्ष वकील यादव जी रहे।