UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सारनाथ पुलिस ने जुआ खेलने वाले छ: अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 05 October, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --जनपद में फ्राडगिरी व सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय द्विवेदी के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर परशुरामपुर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले छ: अभियुक्तों को रविवार को अपरान्ह गिरफ्तार किया गया। जुए के फड़ से ताश के 52 पत्ते और 5940/ व जामा तलाशी में 1260/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों के नाम क्रमशः गौरव शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा निवासी परशुराम सारनाथ, राहुल यादव पुत्र बिरजू यादव निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ, तीसरे का राकेश यादव पुत्र राजू यादव निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ, चौथे का तूफानी गोंड पुत्र गोरेलाल गोंड निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ,पाचवें का चन्दन भारद्वाज,पुत्र रामधनी भारद्वाज निवासी साईं बेनीपुर सारनाथ और छठवें का नाम विकास यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ बताया गया। पुलिस द्वारा सभी जुआड़ियों को भा0द0वि0 की‌ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 शिवनारायण सिंह,का0 रजत शाही,का0 बलबीर गोंड,का0 जीना कुमार,का0 अंकित कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News