संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- जनपद में चोरी,लूट,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश गौतम की पुलिस टीम द्वारा दो अक्टूबर को महिला से हुई चेन छिनैती मे मुखबिर की सूचना सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अभियुक्तों को शनिवार को बीएलडब्ल्यू की ओर जाने वाले रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती किया चेन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम प्रिंस राजभर पुत्र अनिल राजभर निवासी ककरमत्ता न्यू कॉलोनी मण्डुवाडीह, दूसरे का किशन लाल गुप्ता पुत्र स्व. काली प्रसाद गुप्ता निवासी न्यू कॉलोनी थाना मण्डुवाडीह, तीसरे का कृष्णा पुत्र गणेश सेठ निवासी ककरमत्ता न्यू कॉलोनी थाना मण्डुवाडीह और चौथे का चंदन पुत्र स्व. राम जी राजभर निवासी बिलारी डीह की महेवा थाना अलीनगर जनपद चंदौली हालपता राजेंद्र विहार कॉलोनी लेन नंबर 3 थाना चितईपुर वाराणसी बताया गया। चारों अभियुक्तों को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि 2 अक्टूबर को राजेंद्र विहार कॉलोनी में महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना घटित हुई थी। वादिनी के अनुसार वह घर से बाहर निकली थी तभी पीछे से दो व्यक्तियों द्वारा उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया तथा उनके गले से पीले धातु की चेन छिनकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गए। घटना के संबंध में चितईपुर पर वादी महिला द्वारा तहरीर दिया गया। जिसके आधार पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के आधार पर चारों व्यक्तियों को मण्डुवाडीह रेलवे लाइन से शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से छिनैती किया चेन व घटना में शामिल मोटर साइकिल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश गौतम, उ0नि0 आदित्य मिश्रा, उ0नि0 अवनीश कुमार, उ0नि0 रवि चौहान, उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार, उ0नि0 विवेक सिंह, हे0का0 चन्द्रपाल,का0 सौरभ शुक्ला,का0 सूरज मिश्रा,का0 बृजेश राय आदि शामिल रहे।