UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों ने बैठक में कोरोना काल के फ्रीज डीए भुगतान करने की उठायी आवाज 

Updated on: 05 October, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के सभागार में रविवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने कहा कि अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ में हुए राज्य पेंशन सलाहकार समिति की बैठक में संगठनों द्वारा अपनी मांगों में कोरोना काल के फ्रीज डीए का भुगतान करने, 65,70 व 75 वर्ष की आयु पर पेंशनर को पांच प्रतिशत अधिक पेंशन प्रदान करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में छूट देने आदि की मांग किया गया तथा पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति को ऑनलाइन करने से उत्पन्न कठिनाइयों पर काफी गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही 04 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक आनलाइन प्रशिक्षण हेतु आदेश जारी किया गया है जो कि जीवन के अन्तिम समय में पेंशनरों के लिए काफी कष्टकारी है। इस संबंध में जिला मंत्री द्वारा काफी विस्तृत रूप से सदन को अवगत कराया गया एवं प्रांतीय कार्यक्रमों को शत प्रतिशत सफल करने हेतु प्रतिबद्धता दोहराई गयी।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से इं0 आनंद लाल, संत लाल यादव, बंशीलाल जायसवाल, इं0 सीबी सिंह, उमेश बहादुर सिंह, इं0 संजय कुमार श्रीवास्तव, ज्योति कुमार राय, पीसी यादव, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, एके सिंह, डा. आनंदपाल राय, उमेश चंद्र राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News