संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी*।सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार मौर्य के निर्देश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने अपनी उपस्थिति में गढ़वा घाट नाविक सहकारी समिति रमना की बैठक संपन्न कराई।
बैठक में मुख्य प्रवर्तक मनोज साहनी तथा प्रस्तावित सचिव पंकज साहनी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि समिति के रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ था। इस क्रम में सहायक आयुक्त के निर्देश पर अवधेश कुमार सिंह एडीसीओ को ऑर्गेनाइजर के रूप में समिति की बैठक कराने हेतु निर्देशित किया गया था।बैठक में अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कलयुग में समूह में ही शक्ति है और समूह की शक्ति सदैव ही अपराजेय रही है।सहकारिता समूह को एक ताकत और तेवर देती है। सहकारिता परिवार मे हम अपने नये साथियों का स्वागत करते हैं।
मुख्य प्रवर्तक मनोज साहनी ने बैठक मे समिति के उद्देश्यो और संकल्पो के बारे मे बताया तथा सचिव पंकज ने कार्यवाई को लिपिबद्ध किया।
बैठक में पन्नालाल यादव, मंगल राम, जितेंद्र साहनी, राहुल साहनी, रानी देवी, धर्मवीर और फूलचंद इत्यादि उपस्थित रहे।