संवर्धता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को हरहुआ ब्लाक मुख्यालय पर पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्यअथिति प्रशासक ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय ,पिंडरा विधायक प्रतिनिधि पवन सिंह ,बीडीओ हरहुआ छोटेलाल तिवारी ,प्रभारी चिकित्साधकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार व पशु चिकित्साधकारी डॉ0 आशीष वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया था।आज गुरुवार को जहां पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति व बालश्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों,व्यवस्थाओं पर करारा प्रहार कर जागरूकता का कार्य किया गया।
अभियान के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाल का लाभ उठाने का कार्य चलता रहा।
आयोजन शिविर में समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य,आईसीडीएस(आंगनबाड़ी) ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य विभाग,विद्युत विभाग ,एनआरएलएम, समेत 22 विभागों के स्टाल लगाये गये हैं।
आईसीडीएस की टीम द्वारा पोषण स्टाल, एनआरएलएम की समूह द्वारा स्वरोजगार, पशुपालन विभाग के स्टाल से पशुओं का उपचार व दवाएं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम द्वारा स्वास्थ जांच संग निःशुल्क दवाएं ,कृषि विभाग द्वारा बीज व रासायनिक उर्वरक के सम्बंध में किसानों को जानकारी तथा पंचायत विभाग के स्टॉल से 29 विभागों की सेवाएं दी जा रही है।
बीडीओ हरहुआ के अनुसार शिविर में कुल 260 प्रतिभागी शामिल हुए लगभग 218प्रार्थना पत्र आये जिसमे 103 का निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा 131 जाँच का कार्य किया गया।
सेवा शिविर में प्रमुख रूप से बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत कमलेश सिंह, एडीओ कृषि विवेक कुमार सिंह ,सीडीपीओ मीरा देवी ,जे0ई0 'एमआई' शालू ,अवधेश कुमार ,उमेश कुमार ,अश्विनी कुमार सहित ब्लाक के समस्त स्टाफ सेवा शिविर में प्रतिभाग कर सहयोग प्रदान किया