संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनोद यति
वाराणसी -- राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर " सेवा मेरा योगदान" के तहत उदय प्रताप कॉलेज के चिकित्सालय में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 50 लोगों ने 50 यूनिट रक्तदान कर इस पुनीत एवं मानवीय कार्य में अपना योगदान दिया। यह सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुआ तथा प्रभारी प्राचार्य प्रो.मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्राचार्य ने रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में निरंतर सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक अग्नि प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह 50 यूनिट संख्या नहीं बल्कि 50 परिवारों के लिए आशा और मानवता का संदेश है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं,सहयोगियों, एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी के कैडेटों तथा आयोजन को सफल बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीए हरिनारायण बिसेन, विकास सिंह उप निदेशक उपनिदेशक मेरा युवा भारत वाराणसी, के साथ-साथ एनएसएस के कार्यक्रम के अधिकारी डा. आनंद राघव चौबे ,डा.प्रदीप कुमार सिंह चीफ प्रॉक्टर, श्वेता सोनकर, प्रोफेसर शशिकांत द्विवेदी, डा. मनोज सिंह, डा. प्रताप गौतम, प्रो.रश्मि सिंह,प्रो.रेणु सिंह,डा.चन्द्रशेखर सिंह,डा.वंश गोपाल,डा.विजय सिंह, प्रो. मनोज त्रिपाठी, प्रो.अंजू सिंह ,डा.विनीत राय,प्रो.संजीव श्रीवास्तव,डा.सत्येन्द्र कुमार सिंह समेत मीडिया बंधु,स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकायें उपस्थित रहे