UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बैंककर्मियों ने धरने में पांच-दिवसीय व्यवस्था एवं पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने की उठाई मांग 

Updated on: 25 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद यती

 

वाराणसी -- आगामी 28, 29 एवं 30 सितंबर की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को मॉड्यूल में यूएफबीयू के बैनर तले एसबीआई मुख्य शाखा के समक्ष बैंककर्मियों द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। धरना रत प्रदर्शन कारियों ने पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव में भेदभाव समाप्त कर द्वीपक्षीय समझौते के अनुरूप न्याय संगत एवं समान नीति लागू करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर यूएफबीयू ने आईबीए, श्रम मंत्रालय, वित्त मंत्रालय (डीएफएस) एवं बैंक प्रबंधन के साथ लगातार वार्ता की गई लेकिन 22 सितंबर की अंतिम वार्ता भी निष्फल रहीं। सरकार की दमनकारी रवैये और हठधर्मिता के कारण बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी जायज मांगों के समर्थन में लोक तांत्रिक तरीके से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बाध्य हैं। वक्ताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था वर्क लाइफ बैलेंस और आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था की आवश्यकता है, जबकि पीएलआई में भेदभाव कर्मचारियों के बीच असंतोष को बढ़ा रहा है। धरना प्रदर्शन में उप महामंत्री काम रेड मनोज सिंह,यूएफबीयू सह संयोजक संजय शर्मा, अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, पंकज राय, अभय मिश्रा, रघुवर तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, प्रभु नारायण सिंह, रजनी लता, शिल्पी सेठ, उपासना सोनी समेत भारी संख्या में बैंक के कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहे।प्रदर्शन ने आगामी हड़ताल के प्रति कर्मचारियों की एकजुटता और व्यापक संगठनात्मक तैयारी को स्पष्ट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News