संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनोद नाथ यति
लोकहित किरण अध्ययन केंद्र , उदयपुर , वाराणसी की प्रतिभाशाली छात्रा आन्या उपाध्याय ने CBSE Cluster Games में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अपने शानदार खेल प्रदर्शन, मेहनत, अनुशासन और अदम्य उत्साह के दम पर आन्या ने CBSE National Level प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
आन्या की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि आन्या राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। आन्या की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।