संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यति
चोलापुर- 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर आज चोलापुर थाना परिसर में एसीपी सारनाथ, वाराणसी एवं उपजिलाधिकारी सदर, वाराणसी के साथ पूर्वांचल किसान संगठन अध्यक्ष किसान नेता अजीत सिंह डोभी एवं ग्रामीण क्षेत्रीय जनमानस की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में किसानों ने अधूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर की जा रही टोल टैक्स वसूली को तत्काल बंद कराने की मांग प्रमुखता से रखी। किसानों ने स्पष्ट कहा कि अधूरी सड़क पर टोल वसूली किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 30 सितंबर से पूर्व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे और कहा कि जब तक समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
किसानों की स्पष्ट मांग — अधूरी सड़क पर टोल वसूली तत्काल बंद हो।