UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मेधावी और पिता विहीन छात्र , छात्राओं को साइकिल और गरीब बनवासी महिलाओं को कुकर किया गया वितरण

Updated on: 22 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*।जन विकास समिति मुर्दहा वाराणसी द्वारा मुख्य अतिथि पूनम मौर्य के उपस्थिति में हरहुआ और पिंडरा ब्लॉक के 70 मेधावी जो अपने पिता के मृत्यु के उपरान्त अपनी शिक्षा को लगातार जारी रखने वाले छात्र और छात्राओं को विद्यालय जाने की सुगमता को देखते हुए साइकिल वितरण किया गया।उसी के साथ अलग अलग पंचायतों से चिन्हित गरीब बनवासी महिलाओं को खाना बनाने की सुविधा के लिए कुकर का वितरण किया गया। 

        मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री का यही संकल्प हैं कि बेटियों को शिक्षा के प्रति जितना अवसर मिले हमारे द्वारा उतना सहयोग दिया जाएगा। संस्था का ये पहल काफ़ी सराहनीय है जिससे गरीब महिलाओं और बच्चों के शिक्षा में सहयोग प्राप्त होगा। 

     आयर के ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश , गहनी के ग्राम प्रधान शशिकला , गड़खड़ा के प्रधान रामाश्रय नेअपने-अपने विचारों को रखा। संस्था के प्रमुख फादर चेतन ने कहा हमारे द्वारा ऐसे जनहित कार्य पहले भी किए गए हैं और भविष्य में भी किया जाएगा। साथ ही संस्था से कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जड़ावती देवी, अंजू, अतुल, सीमा सुभावती, ललिता, विद्या सहित क्षेत्रीय समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News