UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता* : त्रिभुवन राम

Updated on: 21 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के ग्राम पलियाँशम्भूपुर, सभईपुर और सातोमहुआ में विधायक त्रिभुवन राम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 जनता ने गांव में जलजमाव, सड़क एवं स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक त्रिभुवन राम ने संबंधित अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े विषयों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 इस दौरान भाजपा नेता कपिल नारायण सिंह, एडीओ एसटी हरहुआ शैलेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, अमित उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हरहुआ अजय मिश्रा, डीके सिंह, हीरू सिंह , मोहन बाबू, सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News