संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। गो बंशों को लम्पी स्किन रोग 'एलएसडी' से बचाने हेतु अपर निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाराणसी के निर्देश पर हरहुआ ब्लाक की राजकीय पशु चिकित्सालय की टीम द्वारा कोइराजपुर,गहनी,वीरापट्टी व भौमि गांव में घर -घर पशुपालकों के पास जाकर लगभग 500 गोबंशो का टीकाकरण किया गया साथ ही साथ बीमार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित किया गया। अभियान का नेतृत्व पशु चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 आशीष वर्मा,एमवीयू एम्बुलेंस सेवा के डॉ0 आशुतोष सिंह,पशुधन प्रसार अधिकारी प्रकाश यादव,शशिकांत सोनकर एवम वेटनरी फार्मा0 बसंत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। डॉ0 आशीष वर्मा ने कहा कि जगह -जगह गाँवो में गोष्ठी कर पशुपालकों को लम्पी रोग से बचाव हेतु जागरूक किया गया एवम सलाह दिया गया कि गौशाला के आस पास नियमित साफ सफाई रखें एवम मक्खी,मच्छर,किलनी से बचाव के मजबूत इंतजाम किए जांय। रोग के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यदि तेज बुखार,शरीर पर गांठ दिखने पर तत्काल पशु अस्पताल पर एवम 1962 हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर उपचार की सुबिधा का लाभ उठाएं साथ ही अन्य सलाह दिया गया।