UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बीपैक्स सचिवों ने भरी हुंकार: शासन को दिया एक सप्ताह का समय

Updated on: 15 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद यति

वाराणसी जनपद के सहकारी समिति सचिव व कर्मचारी अपनी वेतन इत्यादि की मांगों को लेकर अरसे से आंदोलनरत रहे हैं. इस संबंध में साधन समिति सचिव परिषद उत्तर प्रदेश ने आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश लखनऊ को एक पत्रक देकर सचिवों को ससमय वेतन व कमिशन इत्यादि दिलाने की मांग की है।

 सचिवों द्वारा यह भी कहा गया है कि 21 सितंबर 2026 तक मांग पूरी न होने पर 22 सितंबर को सभी सचिव प्रदेश मुख्यालय पर उपस्थित होकर अपना संवेदना व्यक्त करेंगे। 

इसी क्रम में साधन समिति सचिव परिषद के जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह ने सोमवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वाराणसी श्री सुरेंद्र कुमार मौर्य से मिलकर उन्हें एक पत्रक सौंपा।

    ऋषि सिंह ने कहा की सभी सचिवों ने विभाग को 21 सितंबर तक का मौका दिया है ताकि वह हमारी जायज मांगों पर विचार करके हमारा वेतन और अन्य सभी सुविधाओं को हमें उपलब्ध करा सके.

 इसके बाद भी अगर सरकार नहीं जागी तो हम 22 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय पर उपस्थित होकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं होती तो 1 नवंबर से प्रदेश के सभी सचिव समिति कार्य से विरत रहेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन की और विभाग की होगी।

पत्रक लेते हुए सहायक आयुक्त श्री सुरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि समिति सचिव और कर्मचारी विभाग की भुजाएं हैं और हम अपनी भुजाओं को और सशक्त बनाने में विश्वास रखते हैं।

  सहायक आयुक्त ने कहा कि हम अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश उच्च अधिकारियों तक समिति सचिवों की मांगों को अवश्य पहुंचाएंगे.

     पत्रक देते समय ऋषि कुमार सिंह के साथ विभूति नारायण श्रीवास्तव, अनिल दुबे, रवि यादव, अरविंद दुबे,विवेक सिंह, रामचंद्र पाल, प्रशांत सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित रहे।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News