संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनोद नाथ यती
वाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में गुमशुदा, अपहृता की बरामदगी तथा वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष लोहता की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी ग्राम भट्ठी थाना लोहता वाराणसी उम्र 23 वर्ष को रविवार को शाम को मोढ़ैला तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थानाध्यक्ष लोहता द्वारा बताया गया कि 18.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा लोहता पर वादिनी की नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन यादव को मोढ़ैला तिराहा से शाम को गिरफ्तार किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 नत्थू प्रसाद द्वारा किया गया।अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87, 64(एम) व 5 एल/6 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लोहता अभिजीत सिंह, उ0नि0 नत्थू प्रसाद, उ0नि0 तो.आरिफ, म0कां0 पिंकी यादव आदि