UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बारिश और जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

Updated on: 01 September, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।भौगोलिक संदर्भ निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News