ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर
जौनपुर चंदवक। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ शादी व फोटो वायरल करने का दबाव बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध बुधवार शाम प्राथमिकी दर्ज किया गया। सूचना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि रविकांत यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी हटवा ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को तीन साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया था। पिता का आरोप है कि उसके बाद से वह उनकी बेटी के साथ लगातार सम्बन्ध बनाने लगा जब यह बात लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने लड़के के परिजनों को इसकी शिकायत की, तब लड़के ने उनकी बेटी का अश्लील फोटो शोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। लड़की के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम को आरोपी युवक ने पीड़िता के छोटे भाई को एक मोबाइल देते हुए पीड़िता को देने की बात कही जिस पर लड़की के भाई ने मोबाइल ले जाकर अपना माँ को दे दिया। जिसपर मामला तूल पकड़ लिया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने जब इस बात की शिकायत उनके परिजनों से की और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उनके चाचा जो कि वर्तमान में प्रधान पति हैं उनके द्वारा कुछ पैसे लेकर मामला रफा दफा करने की बात कही गई। लड़की के पिता ने बुधवार दोपहर को मामले की लिखित शिकायत थाने में की है थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।