सुमन दादा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार ऐप में नई सुविधा जोड़ दी है। अब पात्र आधार धारक घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल आधार सेवा केंद्र पर उपलब्ध थी। ऐप के जरिए पता अपडेट करने की सुविधा पहले से मौजूद थी। हालांकि यह सुविधा उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका पुराना मोबाइल नंबर आधार से लिंक है और उस पर ओटीपी प्राप्त हो सकता है।
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले आधार ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पुराने मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापन, फेस ऑथेंटिकेशन और नया मोबाइल नंबर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 75 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा। नया नंबर कम से कम 24 घंटे में आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा।
यूआईडीएआई ने आधार धारकों को समय-समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने की भी सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार इससे आधार निष्क्रिय होने की आशंका कम रहती है और डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से मिलता है।