UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नशा मुक्त भारत अभियान का हुआ आयोजन। 

Updated on: 03 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

आज दिनांक 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, चांदमारी, दानुपुर, वाराणसी के प्रांगण से सटे एक भव्य बैंक्विट हाल में नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ सुबह 10 बजे से जिला युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार वाराणसी ने आयोजित किया । नशा मुक्त भारत अभियान में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्चुअली जुड़कर नशा मुक्त युवा कार्यक्रम को संबोधित किया। नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल असम माननीय श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र के विकास में बाधक नशा जो हमारे देश के युवाओं को तेजी से अपने आग़ोश में ले रहा है इससे अब हमें कमर कस कर लड़ना होगा। युवाओ को नशा से होने वाली हानियों से अवगत कराना हम सब की जिम्मेदारी बनती है। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारे राष्ट्र के युवा नशे से दूर रहकर माँ भारती की सेवा में लगेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री माननीय श्री अनिल राजभर जी ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति युवाओं की उन्नति पर निर्भर है अगर हमारा युवा उन्नति करेगा तो राष्ट्र उन्नति करेगा।। युवा नशे के चक्र में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है। इन्हें नशे से दूर करने के लिए निरन्तर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। विकास खण्ड हरहुआ के ब्लॉक प्रमुख श्री विनोद कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम के विषय में बोलते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में आज नशा मुक्त फाॅर विकसित भारत कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है जिसका उद्देश्य नशा में फंसे हुए युवाओं को नशे से दूर कर उन्हें राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़ना है। नशा मुक्त कार्यक्रम 100 दिनों तक चलते रहेंगे।गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के प्रमुख प्रबन्ध ट्रस्टी एवं गायत्री परिवार वाराणसी के जिला समन्वयक पण्डित गंगाधर उपाध्याय ने बताया कि गायत्री परिवार काफी दिनों से नशा मुक्त आंदोलन को चला रहा है और जगह जगह यज्ञ एवं दीप यज्ञ के माध्यम से लोगों को नशा न करने हेतु संकल्पित कराया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा श्री शंकर पटेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भविष्य में नशा न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिलेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट ने किया।

कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत डॉक्टर अनिल सिंह ने किया। धनयवाद ज्ञापन एवं आभार पंडित गंगाधर उपाध्याय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कमलेश सिंह, विद्याधर मिश्र, राकेश कुमार सिंह, रोहित तिवारी, ओमेश्वर सैपट, घनश्याम उपाध्याय, अखिलेश कुमार, विनोद उपाध्याय, अश्वनी कुमार गुप्ता, अनूप कुमार सिंह, बब्बू, विपुल उपाध्याय, शक्ति सिंह, विकास अग्रहरि, अरविन्द श्रीवास्तव, महेश मौर्या, रणधीर सिंह, बनारसी प्रसाद, श्रीमती सावित्री सिंह, अजय लक्ष्मी सिंह, निर्मला सिंह, लालमणि सिंह, पुष्पा सिंह का प्रमुख योगदान रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News