संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। राम हमारे आराध्य हैं,कोई राजनीतिक संपदा नहीं।सत्ता आएगी-जाएगी,चुनाव आएंगे-जाएंगे,लेकिन करोड़ों सनातनियों की आस्था का उपहास करके तालियां बटोरने की राजनीति कभी स्वीकार नहीं होगी। यह पंक्तियाँ संसद भवन परिसर मे स्वांग रचाकर पप्पू यादव द्वारा हिन्दू धर्म और भगवान राम का मजाक उड़ाने के प्रयास पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा जिलासहकारीफेडरेशन के चेयरमैन राकेशसिंह अलगू ने कहीं। अलगू सिंह ने कहा कि रामजन्मभूमि मंदिर मे चढ़ावा चोरी मे किसी पुजारी,साधू या संत का हाथ नहीं था
यह चोरी वहाँ के कर्मचारियो द्वारा की गई थी।इस पर दर्जनो मुकदमो के मुल्जिम पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर को राजनीतिक नौटंकी का मंच बनाना केवल करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।यह अक्षम्य है और कतई स्वीकार योग्य नही है। अलगू सिंह ने कहा कि
सनातन का विरोध करने वाला वास्तविक अर्थो मे देश विरोधी है ।ऐसे देश और धर्म के विरोधियो के मुँह पर पहलगाम,पुलवामा,उरी और संसद हमले के समय ताला क्यो लग जाता है। एक बार उसका भी स्वांग कर लेते !