UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जानलेवा हमला एवं हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामान बरामद।

Updated on: 02 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज बस स्टॉप, रिंग रोड के पास से थाना मिर्जामुराद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 222/2026, धारा 109(1)/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सराफत अली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाल रंग का गमछा तथा पीड़ित को कुएं से बाहर निकालने में प्रयुक्त चार साड़ियां बरामद की गईं। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

थाना मिर्जामुराद पर वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि में अभियुक्त सराफत अली उसके पुत्र विवेक कुमार पटेल को बहाने से अपने साथ मेहदीगंज रिंग रोड स्थित एक कुएं के पास ले गया, जहां गमछे से गला कसकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया तथा उसे मृत समझकर कुएं में फेंक दिया। कुछ समय बाद पीड़ित के जीवित होने एवं सहायता की गुहार लगाने पर अभियुक्त ने किसी को घटना न बताने की शर्त पर साड़ियों के सहारे उसे कुएं से बाहर निकाला तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। पीड़ित के घर पहुंचने पर परिजनों द्वारा थाना मिर्जामुराद पर सूचना दी गई, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया

1. सराफत अली पुत्र कमरूजमा उर्फ मोछू, निवासी ग्राम हरसोस, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, हाल पता- ग्राम हरपुर, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 30 वर्ष।

2. चार साड़ियां (गुलाबी, हल्का हरा, मयूर रंग, हल्का नीला-हरा एवं हल्का जामुनी), जिनका उपयोग पीड़ित को कुएं से बाहर निकालने 1. उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल, चौकी प्रभारी खजूरी, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।2. हे0का0 जितेन्द्र कुमार यादव, चौकी खजूरी, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।3. का0 रामाश्रय सरोज, चौकी खजूरी, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News