संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी चोलापुर नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा" के अंतर्गत सुभाष चंद्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सिंधोरा बाजार के थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पांडे ने स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को नशा मुक्ति पर मार्गदर्शन मुख्य रूप से जन जागरूकता कानूनी परिणाम की जानकारी और पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) पर केंद्रित किया। उन्होंने छात्रों को समझाते हुए कहा नशा केवल एक व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि यह अपराध और पारिवारिक बर्बादी की जड़ है।नशा शारीरिक ,मानसिक, सामाजिक स्थिति को बर्बाद कर देती है। आगे उन्होंने कहा कि (एनडीपीएस एक्ट) मादक पदार्थों की खरीद , फरोख्त, तस्करी और सेवन से जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों और सजा के बारे में आगाह किया ।नशा बेचने वालों पर शक्ति बरतने के लिए एक हेल्पलाइन 1444 6 या 1933 (एम ए एन ए एस )का उपयोग करने के बारे में भी बताकर कार्यक्रम को समाप्त किया।