संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी सुभाष चंद्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाई के तत्व अवधान में "नशा मुक्ति अभियान पखवाड़ा "के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ,दोनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जागृता कुशवाहा एवं डॉक्टर श्यामधर त्रिपाठी उपस्थित थे ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती संगीता सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंडरा वाराणसी के 10 आम के पौधे एवं 50 महोगनी के पौधों को अपनी तरफ से देकर स्वयं भी एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया।