UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काला जादू का झांसा देकर लाखों के जेवर उड़ाने का आरोप, साधु के वेश में आए दो संदिग्धों पर मुकदमे की तैयारी

Updated on: 30 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा जौनपुर 

जौनपुर थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बीकापुर में साधु के वेश में आए दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से काला जादू का झांसा देकर एक परिवार को बेहोश कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने थाना रामपुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बीकापुर निवासी उषा देवी पत्नी रामलोलारख सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि दो व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने कथित रूप से काला जादू का प्रयोग किया, जिससे उषा देवी, उनके पति तथा पुत्र अचेत हो गए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान दोनों संदिग्ध घर में लगभग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रुके रहे और परिवार के बेहोश रहने का फायदा उठाकर करीब 5 ग्राम की सोने की अंगूठी तथा लगभग ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हो गए।परिजनों के अनुसार, जब उन्हें होश आया तो दोनों कथित साधु मौके से गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे इस संबंध में थाना प्रभारी रामपुर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़िता की लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News