UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गैर जमानती वारंट में फरार वारंटी गिरफ्तार रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated on: 30 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा जौनपुर 

जौनपुर।रामपुर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 29 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए बृजलाल सिंह (58 वर्ष) पुत्र समर बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सकरा, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध सक्षम न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद, कांस्टेबल अनुज मिश्रा तथा कांस्टेबल परमानंद गौड़ शामिल रहे।
हेडलाइन जौनपुर: NBW वारंटी बृजलाल सिंह गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News