संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे "नशा मुक्ति पखवाड़ा" कार्यक्रम के अंतर्गत सुभाष चंद्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में "नशा मुक्ति पखवाड़ा" कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा इस अवसर पर उन्होंने नशा न करने के लिए शपथ पत्र भी लिया तथा उसके साथ-साथ अपने क्षेत्र और परिवार में नशा न करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं दोनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।