संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी नशा मुक्ति भारत अभियान संकल्प" के तहत सुभाष चंद्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय के शिक्षक हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें "नशा मुक्ति "के संदर्भ में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने नशा न करने के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में सुभाष चंद्र महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री जागरूकता कुशवाहा ने अपने विचार विस्तार पूर्वक प्रस्तुत की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती संगीता सिंह यादव मौजूद रही तथा दोनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जागृता कुशवाहा एवं डॉक्टर श्यामधर त्रिपाठी मौजूद रहे।