पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा जौनपुर
जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को गांव के कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन से गिराकर पूरी तरह समतल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
पीड़ित विकास जायसवाल की माता निवासी वार्ड संख्या-4, रामपुर ने थाना रामपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी गाटा संख्या 69 स्थित भूमि पर विधिवत बाउंड्रीवाल निर्मित थी। आरोप है कि 23 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे सकरा गांव निवासी सुभम सिंह पुत्र मानबहादुर तथा दिलबाग पुत्र मदन सिंह अपने साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और बाउंड्रीवाल को गिराकर समतल कर दिया विकास जायसवाल का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना रामपुर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है पीड़ित का कहना है कि उनकी निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में विवाद और बढ़ सकते हैं फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।