UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

76दिवसीय स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारंभ*

Updated on: 20 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी । शहर दक्षिणी विधानसभा में 75 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान का आज शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री डा ए के शर्मा रहे । 

76 दिवसीय कार्यक्रम में आज प्रथम दिवस की शुरुआत सूर्यकुंड वार्ड से हुई ।

वार्ड में प्रातः विधायक नीलकंठ तिवारी ने प्रवास कर स्वच्छता अभियान चलाया । उक्त अभियान में मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री डा ए के शर्मा जी रहे । साथ में पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से गुजरात के अमराईवाड़ी के पूर्व विधायक जगदीश पटेल भी उपस्थित रहे । नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने विधायक नीलकंठ तिवारी संग वार्ड के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर साफ़ सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया

। साथ ही गलियों, एवं सूर्य कुण्ड पर स्वच्छता अभियान चलाया। भ्रमण के दौरान विधायक नीलकंठ तिवारी। राह में मिलने वाले क्षेत्रिय लोगों का कुशलक्षेम पूछते नज़र आए । कुछ लोगों ने विधायक से बिजली पोल लगे केबिल के जंजालों के संदर्भ में शिकायत की । विधायक ने मौके पर साथ चल रहे नगर निगम एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल उक्त समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया ।

विधानसभा के अलग अलग वार्डों में प्रतिदिन यह आयोजन किया जाएगा । विधायक नीलकंठ तिवारी एक दिन में एक वार्ड में प्रवास करेंगे । प्रवास के दौरान जनसंपर्क कर जनता का हाल जानेंगे तथा स्वच्छता अभियान चलाएँगे ।

। इसके अलावा कई जगह मलबे का ढेर देख उसे भी हटाने का निर्देश दिया । काफ़ी जगह सीवर के चैम्बर, नाली एवं गली पीट भी टूटे हुए मिले । विधायक ने सामान्य विभाग एवं जल संस्थान के संबंधित अधिकारियों को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया । इसके साथ ही कई जगह मार्ग पर लगे पत्थर भी टूटे मिले जिसे तत्काल सही करने हेतु निर्देशित किया। 

इसके बाद विधायक नीलकंठ तिवारी ने मुख्य अतिथि डा एके शर्मा एवं जगदीश पटेल संग, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया ।

इसके बाद वार्ड में सभा आयोजित किया गया । इस अवसर पर विधायक ने कहा की समस्या छोटी हो या बड़ी, सभी का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा एके शर्मा ने विधायक नीलकंठ तिवारी की तारीफ़ करते हुए कहा कि, इस तरह के कार्यों से अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रेरणा लेनी चाहिए । सुबह सुबह वार्ड प्रवास करने से क्षेत्र की छोटी छोटी समस्या तो दूर होंगी ही, साथ ही साथ जनसंपर्क के माध्यम जनता से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिलता है । डा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता मोदी जी की सबसे पहली प्राथमिकता है । डा नीलकंठ तिवारी द्वारा मोदी जी के भाव से मिलकर स्वच्छ काशी के लिए इस तरह का कार्य करना काफ़ी अनुकरणीय है। इसके बाद विधायक ने चौपाल लगाकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया । साथ साथ ही केंद्रिय एवं राज्य योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना । इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, ज़ोनल अधिकारी, नगर निगम के तमाम अधिकारी, महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, दिलीप साहनी, संदीप चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, पार्षद अनंत राज गुप्ता, नामित पार्षद संतोष सोलापुरकर, पार्षद श्रवण गुप्ता, पार्षद मनीष गुप्ता, नामित पार्षद अंकुर मेहरोत्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News