संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --काशी में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा गुरुवार को बाबा काल भैरव की 72 वीं भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में स्वर्णकार क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सभी संस्थाओं के पदाधिकारी, संत, महात्मा, पीठाधीश्वर, जन प्रतिनिधि सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल हुए। धार्मिक उल्लास, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण इस आयोजन ने काशी की प्राचीन परंपरा और स्वर्णकार समाज की धार्मिक एवं सामाजिक एकरूपता का प्रभावशाली परिचय दिया। इस शोभा यात्रा का चौखंबा स्थित काठ की हवेली से वैदिक मंत्रोच्चार,अनवरत शंखनाद और डमरूओं की दिव्य ध्वनि के साथ शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष घनश्याम सेठ बच्चा, महामंत्री राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह शोभा यात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा एवं कमेटी के पदाधिकारी ने भगवान की विधिवत आरती उतार कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। यह शोभायात्रा अपने पारंपरिक मार्ग चौखम्भा बीबीहटिया, जतनबर, विश्वेश्वरगंज, महामृत्युंजय मन्दिर, दारानगर, मैदागिन, बुलानाला, चौक, नारियल बाजार, गोविंदपुरा, ठठेरी बाजार,सोरा कुआं एवं गोलघर होते हुए काल भैरव मंदिर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा की भव्य महा आरती उतारी गई तथा प्रतिमा को मंदिर में प्रतिस्थापित किया गया। इस मौके पर आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालू, विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, पाषर्दगण, संजय विश्वंभरी, मनोज यादव, कनक लता मिश्रा, पूर्व पार्षद बृज किशोर दास, रविशंकर सिंह, अशोक सेठ, किशोर सेठ, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। इन अतिथियों का अंग वस्त्रम प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में ईश्वर दयाल सिंह सेठ, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ पू्र्व पार्षद, कैलाश सिंह विकास, महामृत्युंजय मंदिर महंत किशन दीक्षित, शिव गोपाल सर्राफ, कमलेश चंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा चंदू, सत्यनारायण सेठ, विजय चौधरी, अन्ना मोरे, संतोष पाटिल, कमेटी परिवार से घनश्याम दास, गंगाराम, सरोज सेठ, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह, कमल कुमार सिंह, नरसिंह दास, शैलेश चंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, दुर्गा प्रसाद एडवोकेट, देवकांत वर्मा, अनुज गौतम, सत्य प्रकाश सेठ, श्याम कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, प्रताप सिंह, अवधेश सेठ, अमित सोनी, सुरेंद्र सेठ, विशाल सेठ, रविशंकर, आशीर्वाद सिंह, महेश सिंह, जितेंद्र सेठ, हनी सेठ, कृष्ण कुमार पवार, किशन सेठ, अजीत सोनी, श्याम जी सेठ, मनोज सेठ, संजय वर्मा, सर्वेश वर्मा, अनूप गौतम, राजेश सोनी, नीरज सेठ, विनोद सेठ, राम प्रकाश लाले, शिव शंकर सेठ, निरंजन सोनी, प्रकाश सेठ समेत हजारों लोग शामिल रहे।