संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी अजय कुमार मौर्य पुत्र स्व० पन्नालाल मौर्य, निदेशक ब्लैक स्मिथ इन्डस्ट्रीज प्रा० लि० वाराणसी, निवासी म0नं0- न12/306 लखरांव बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी द्वारा अपनी कम्पनी ब्लैक स्मिथ इन्डस्ट्रीज प्रा० लि० के माह फरवरी 2023 के रिटर्न तथा जी०एस०टी० (राज्य) के आगणन के सम्बन्ध में कम्पनी के फाईल के स्पष्टीकरण/निस्तारण हेतु कुल 50,000/- (पचास हजार रूपये) रिश्वत की मांग की गयी थी जिसकी लिखित शिकायत, शिकायतकर्ता श्री अजय कुमार मौर्य उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी से की गयी।
जांच से आरोप की पुष्टि होने के फलस्वरूप उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी की टीम द्वारा श्रीमती अंबिका, उपायुक्त (राजपत्रित) जी०एस०टी० (राज्य) सेक्टर 6 वाराणसी को आज दिनांक 15.07.2026 को शिकायत कर्ता श्री अजय कुमार मौर्य उपरोक्त से रू0 50,000/- (पचास हजार रूपये) नगद उत्कोच लेते हुए दादा रेस्टूरेण्ट के बगल, चेतगंज वाराणसी से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। श्रीमती अंबिका, उपायुक्त जी०एस०टी० (राज्य) सेक्टर 6 वाराणसी उपरोक्त के विरूद्ध थाना उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही करायी जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्प लाइन नम्बर- 9454401866/9454401222 पर शिकायत की जा सकती है।