UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*Up 65 टैटू स्टूडियो की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन*

Updated on: 14 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी। पहाड़िया चौराहे पर UP 65 टैटू स्टूडियो की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी के देसी स्टार गायक समर सिंह एवं प्लेबैक सिंगर विनय पाण्डेय सानू उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया और संचालक शालू भाई टैटू को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवाओं को आधुनिक और सुरक्षित टैटू सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में प्रशंसक, स्थानीय गणमान्य लोग और टैटू प्रेमी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उद्घाटन के साथ ही UP 65 टैटू स्टूडियो पहड़िया की दूसरी शाखा ने अपनी सेवाएँ शुरू कर दीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News