UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रीय सनातन संघ की "हरियाली पहल" में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश प्रभारी को प्रशस्ति पत्र*  

Updated on: 14 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा चलाए जा रहे "हरियाली पहल - ऑक्सीजन बढ़ाईये, पेड़ लगाईये" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय योगदान के लिए संगठन के प्रदेश प्रभारी श्री विजय शंकर चौबे जी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव आदरणीय श्री अजय श्रीवास्तव जी के द्वारा प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री अजय श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय कन्हैया पाण्डेय जी, राष्ट्रीय प्रभारी आदरणीय देवेन्द्र पाण्डेय जी राष्ट्रीय संयोजक सौरभ कुमार जी प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह सहित संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं सादर धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रशस्ति पत्र में "वृक्ष लगाने वाले योद्धा" के रूप में सम्मानित श्री विजय शंकर चौबे जी ने कहा कि "कल के सुनहरे भविष्य के लिए आज पेड़ लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सनातन संस्कृति में प्रकृति की पूजा का विधान है। एक-एक पौधा लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं।"राष्ट्रीय सनातन संघ का "सुनहरे कल के लिए आज पेड़ लगायें" अभियान पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इस मुहिम को सफल बनाएं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News