UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामनगर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार 

Updated on: 14 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त श्रीकान्त कुशवाहा उर्फ विरू पुत्र ओमप्रकाश मौर्य निवासी बघेली टोला रामनगर थाना रामनगर को सोमवार को 24 घण्टे के अन्दर अपरान्ह वृद्धाश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 109(1),352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 अमित कुमार यादव, हे0का0 राकेश सिंह,का0 जय गोविन्द यादव आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News