UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उदय प्रताप कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated on: 14 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा अप्लाइड साइकोलॉजी में पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को कम्युनिकेशन स्किल, अटेंशन, सोशल स्किल, इमोशनल इंटेलिजेंस, बेसिक साइकोलॉजी,पेयर प्रेशर तथा काउंसलिंग स्किल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समूह गतिविधियां, रोल प्ले, संवादात्मक सत्र तथा अन्य रोचक गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस इंटर्नशिप ने विद्यार्थियों की व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, संचार कौशल तथा व्यवहारिक समझ को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन के अवसर पर वर्षा, अंशिका, श्रुति, राहुल, स्मृति इत्यादि प्रतिभागियों ने अपना अनुभव साझा किया। पूरे इंटर्नशिप प्रोग्राम का संचालन प्रमुख रूप से प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग, डा. अनुराग उपाध्याय, डा. मीनाक्षी सिंह एवं डा. मृदु लता सिंह द्वारा किया गया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News