पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
जौनपुर शाहगंज सहकारिता गन्ना विकास समिति लिमिटेड, शाहगंज के सचिव शांतनु चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर का तीन दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन समारोह में किसानों एवं प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुमार हर्षमान ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं की उपयोगिता बताते हुए प्रतिभागियों से इनका लाभ लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। जिसमें ताखा पूरब यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक रागनी गौतम, बैंक मित्र मो नौशाद, राज कुमार, के द्वारा लगभग 30 लोगों का बीमा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड , राम अवध यादव , वित्तीय साक्षरता सालकर कमलेश सिंह यादव, आर सी टी निदेशक उमेंद्र कुमार ने भी ने भी अपने विचार व्यक्त किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र कार्यक्रम में आरोह फाउंडेशन के फाइनेंशियल काउंसलर अनिल कुमार पाल तथा असिस्टेंट फाइनेंशियल काउंसलर नागेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इससे संबंधित ऑनलाइन साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी समापन कार्यक्रम का संचालन राम कृपाल यादव ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकृपाल यादव, संतराज यादव, ओमप्रकाश यादव, मायाशंकर, हीरालाल प्रजापति, रामसबक, राजनारायण, रामप्रसाद, श्रीशकेष, अरुण सिंह सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।