संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --जनपद में चोरी, लूट छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विमल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी व एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कई स्थानों पर चोरी करने वाले शातिर चोर चित्रांश खरवार उर्फ चीकू पुत्र बृजेश खरवार निवासी रसूलगढ़ पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी को गुरूवार को अपरान्ह फरीदपुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक पीले धातु का बिस्किट वजन 110.5 ग्राम, एक सफेद धातु का बिस्किट वजन 643 ग्राम, एक सोनी डीएस एलआर कैमरा व 67,000/ नगदी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के भिन्न-भिन्न थानों में कुल 19 मुकदमे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त वरुणापार लिपि नागयाच ने बताया कि 20.05.2026 को वादी मुकदमा सीताराम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय झूरी राम गुप्ता निवासी लोहिया नगर ईस्ट आशापुर थाना सारनाथ वाराणसी द्वारा, 30.05,2026 को वादी मुकदमा शिवांश मिश्रा पुत्र दुर्गेश मिश्रा निवासी बैंक कॉलोनी बेनीपुर थाना सारनाथ वाराणसी द्वारा तथा 19.06.2026 को वादी मुकदमा महेंद्र यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस थाना सारनाथ वाराणसी द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर का ताला तोड़कर गहने व नगदी चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था जिसको गम्भीरता से लेते हुए सारनाथ व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा काफी छानबीन करने,सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त को गुरुवार को फरीदपुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पीले धातु का बिस्किट,एक सफेद धातु का बिस्किट,एक सोनी डीएसएलआर कैमरा व 67,000/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त चित्रांश खरवार उर्फ चीकू को भा0द0वि0 की धारा 331(4),305 ए,317(2), 317(4),317(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।इस शातिर चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 25,000/का बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 जितेंद्र पाल सिंह, उ0नि0 अनुज कुमार, हे0का0 दिलीप यादव, हे0का0 पंकज सिंह,का0 पुरुषोत्तम मिश्रा,एसओजी से प्रभारी गौरव कुमार सिंह, उ0नि0 आयुष पाण्डेय,का0 आलोक मौर्य,का0 अवनीश पाण्डेय,का0 सुमित शाही,का0 मनीष कुमार तिवारी,का0 अभिषेक वर्मा आदि शामिल