संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान,सारनाथ के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह का चयन राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू),अमेठी में उप कुलसचिव के पद पर हुआ है। वह वर्ष 2019 से सीआईएचटीएस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वाराणसी के लक्सा के मूल निवासी प्रमोद सिंह ने केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपनी कार्यकुशलता,प्रशासनिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने संस्थान में एक अलग पहचान बनाई। उप कुलसचिव पद पर चयन होने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों, मित्रों,सहयोगियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी यह नियुक्ति उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में उनके अनुभव,निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण मानी जा रही है।